गंगापार, जनवरी 5 -- उतरांव थाना क्षेत्र के बलीपुर हाईवे पर स्थित सीज हुए अस्पताल का ताला तोड़कर दबंग सारा सामान उठा ले गए। मामले में निमीथरिया गांव निवासी मुस्लिम ने रविवार को थाने में प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थाना क्षेत्र के निमीथरिया गांव निवासी मोहम्मद मुस्लिम की पत्नी का बीते 6 माह पहले बलीपुर स्थित एक अस्पताल में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक के गलत इलाज के दौरान उसकी मौत हुई थी। महिला के पति मोहम्मद मुस्लिम की तहरीर पर उतरांव पुलिस ने अस्पताल संचालक सहित तीन डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। सीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंची उतरांव पुलिस ने अस्पताल को सीज कर दिया था। मोहम्मद मुस्लिम ने सीज किए गए अस्पताल का ताला तोड़कर अंदर का सामान उठा ले जाने का आरोप दबंगो पर लगाया...