प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पर जूता उछालने की घटना के विरोध में मंगलवार इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता मुखर हो गए। अधिवक्ताओं ने भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष हाथों में लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही पूरी वारदात को सुनियोजित साजिश करार दिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि देश की न्याय पालिका की स्वतंत्रता, लोकतंत्र, संविधान व कानून के शासन पर हमला है। यह लंबे समय से अदालत और मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ फैलाई जा रही नफरत का परिणाम है। पिछले दिनों पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और भाजपा सांसद निशिकांत ने न्यायपालिका पर गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सोशल मीडिया पर भी न्यायपालिका के खिलाफ अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.