नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- भारत के मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई ने गुरुवार को मॉरीशस के महात्मा गांधी संस्थान में गांधी जयंती समारोह में भाग लिया। एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि मॉरीशस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आए मुख्य न्यायाधीश ने राष्ट्रपिता को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। विज्ञप्ति में कहा गया है कि समारोह में भारत के उच्चायुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...