वाराणसी, जनवरी 15 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शुक्रवार और शनिवार को वाराणसी में होंगे। उनके आगमन एवं प्रस्थान वाले मार्गों पर किसी तरह की ट्रैफिक संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए डायवर्जन जारी किया गया है। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को मैदागिन से गोदौलिया नो व्हीकल जोन रहेगा। वहीं गोदौलिया से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर की तरफ जाने वाले सभी तरह के वाहन शाम 6 बजे के बाद पांडेयहवेली या गिलट बाजार से रामापुरा की तरफ डायवर्ट होंगे। पड़ाव एवं सूजाबाद की तरफ से शहर में आने वाले सभी मालवाहक शुक्रवार को दिन में 3 बजे के बाद शहर में नहीं आ सकेंगे। वे रामनगर की तरफ डाटवर्ट होंगे। शाम 5 बजे के बाद सभी तरह के चार पहिया वाहन भी रामनगर की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। वे राजघाट पुल से शहर की ओर नहीं आएं...