लखनऊ, फरवरी 2 -- लखनऊ विकास प्राधिकरण वेटलैंड-डे के उपलक्ष्य में सीजी सिटी अर्बन वेटलैंड में जागरूकता कार्यक्रम कराएगा। मंगलवार तीन फरवरी को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमियों का जमावड़ा लगेगा। कार्यक्रम में बर्ड वॉचिंग, स्वच्छता अभियान, क्विज कॉन्टेस्ट, पेन्टिंग एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता आदि आयोजनों के माध्यम से बच्चों व युवाओं को प्रकृति से रूबरू कराया जाएगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्राधिकरण ने सीजी सिटी (चक गंजरिया) में इकाना क्रिकेट स्टेडियम के पीछे 37 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में वेट लैंड विकसित किया है, जोकि लखनऊ में ईको टूरिज्म का केन्द्र है। वेट लैंड से शहर में विभिन्न प्रकार के स्वदेशी व विदेशी पक्षियों के प्राकृतिक वास को बढ़ावा मिला है और वर्तमान में कई अलग-अलग प्रजतियों के पक्षियों ने यहां डेर...