जमशेदपुर, जनवरी 4 -- सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से उनके कार्यालय में मिला एवं सिख समुदाय की ओर से उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। साथ ही जनहित में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शाल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतिनिधियों ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर 4 जनवरी को दिन के 11 बजे रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब से निकलने वाले विशाल नगर कीर्तन की जानकारी दी। उपायुक्त को नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र भी दिया। उपायुक्त ने सिख समुदाय को भी नव वर्ष की बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, राजू सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल...