एटा, फरवरी 20 -- शुक्रवार को प्रमुख सरिया कारोबारी के प्रतिष्ठान पर आगरा और अलीगढ़ की सीजीएसटी टीमों ने भारी सुरक्षा बल के साथ छापेमारी की। जीएसटी चोरी की गुप्त सूचना पर सर्च वारंट लेकर पहुंची इस टीम की कार्रवाई के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब टीम को देख कारोबारी की हालात बिगड़ गई। परिजनों ने इमरजेंसी में भर्ती कराया। हालात गंभीर देख आगरा रेफर किया गया। करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। सीजीएसटी अधिकारियों को शहर के जीटी रोड स्थित अंबा सरिया डिस्ट्रीब्यूटर की फर्म द्वारा बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की सूचना मिली थी। इसी आधार पर सर्च वारंट जारी कर आगरा और अलीगढ़ के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम पुलिस बल के साथ दोपहर करीब एक बजे फर्म पर पहुंची। जीएसटी अधिकारियों की टीम ने पहुंचते ही फर्म के दस्तावेजों और माल की खरीद-फरोख्त से संबंधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.