रांची, मई 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की स्नातक योग्यताधारी (सीजीएल) परीक्षा में पेपर लीक की जांच एक माह में पूरी कर ली जाएगी। सीआईडी इसकी जांच कर रही है। इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है। महाधिवक्ता राजीव रंजन ने बुधवार को हाईकोर्ट को ये जानकारी दी। इस पर चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने सरकार को 18 जून तक अनुसंधान की अपडेट रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। सरकार ने अदालत को बताया कि अब तक के अनुसंधान में पेपर लीक का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। सरकार की इस दलील का प्रार्थियों ने विरोध किया और इस पर जवाब देने के लिए समय देने का आग्रह किया गया। पूर्व में इस मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने परीक्षाफल प्रकाशन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। सीआईडी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.