लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज में 57वां वार्षिक खेल का उद्घाटन मंगलवार को सुबह 10 बजे महाविद्यालय प्रांगण में किया जाएगा। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. अमित परिहार उपायुक्त श्रम एवं रोजगार होंगे। कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा और छात्र-छात्राएं मार्च पास्ट व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। महाविद्यालय की प्रबन्धक चरनजीत कौर, प्राचार्य प्रो. पंकज सिंह एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. नवनीत कुमार ने समस्त विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में सादर उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...