वाराणसी, दिसम्बर 31 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के चलते वायुमंडल में पुरवा और ला-नीना के प्रभाव से सतह पर चल रही पछुआ हवा के कारण मंगलवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम में गिरावट दर्ज की गई। इस कारण धूप निकलने के बाद भी लोगों को गलन से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान के सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से सोमवार की रात इस सीजन में सबसे सर्द रही। इससे पहले शनिवार रात में तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ के जोर पकड़ने से हवा के रुख में बदलाव होगा और तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इससे लोगों को ठंड से थोड़ी निजात मिलेगी। इस दौरान पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बूंदाबादी हो सकती है, जबकि पूर्वांचल में बादल छाए रहेंगे। तीन जनवरी के बाद आसमान साफ होने पर...