भागलपुर, फरवरी 21 -- सीजन में पहली बार रात का पारा 16.0 डिग्री सेल्सियस के पार भागलपुर। शनिवार को इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान का पारा 16.0 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं शनिवार को अधिकतम आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज किया गया। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अगले 24 घंटे में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। लेकिन सोमवार से एक बार फिर से तापमान में वृद्धि होने लगेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...