बगहा, मई 3 -- बगहा,नगर प्रतिनिधि। एक वर्ष में धान की दो बार खेती कर किसान मालामाल हो रहे हैं। गरमा सीजन में चाइना फोर नामक धान की खेती कर किसान आमदनी बढ़ा रहे हैं। बगहा एक दो प्रखंड की बांसगांव मंझरिया पंचायत सहित आसपास के गांव में दर्जनों की संख्या में किसान चाइना फोर किस्म की धान की खेती कर रहे हैं। किसान पवन पांडेय आदि का कहना है कि धान का यह प्रभेद 80 से 90 दिनों में तैयार हो जा रही है। वहीं प्रति एकड़ 18 से 20 क्विंटल धान की उपज भी प्राप्त हो रही है। इससे उनकी आमदनी में बढ़ी है। किसानों का कहना है कि पहले यह धान की खेती चीन नेपाल सहित आसपास के क्षेत्र में होती थी। लेकिन उनके द्वारा इस बार खेती बगहा में भी बड़े पैमाने में की गई है। पंचायत में करीब 40 एकड़ में धान की रोपनी हुई है। किसानों का कहना है कि धान की यह प्रभेद गरमा सीजन में हो रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.