मेरठ, जनवरी 10 -- मेरठ सहित वेस्ट यूपी में अब रात को ठंड का सितम बढ़ने लगा है। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक घने कोहरे के बाद दिन में धूप निकली और तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रिकॉर्ड हुआ, लेकिन रात में पारा सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। शुक्रवार देर रात दिल्ली, हरियाणा और वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी के बीच ठंड का प्रकोप और बढ़ने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में मौसमी सिस्टम का भी अगले कुछ दिनों में मैदानों में असर दिख सकता है। फिलहाल बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं और पहाड़ों से आ रही शुष्क हवाएं वेस्ट यूपी और दिल्ली के ऊपरी हिस्सों में मिल रही हैं। मेरठ में शुक्रवार की सुबह प्रदेश की तीसरी सबसे ठंडी दर्ज हुई। प्रदेश में रात में सबसे ठंडा शहर अलीगढ़ और गाजियाबाद रहे। अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.4 एवं गाजियाबाद में 4....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.