मुरादाबाद, जनवरी 6 -- मुरादाबाद। पूस का तकरीबन पूरा महीना ठंड के सितम के बीच बीतने के बाद अब माघ की दस्तक होते ही कड़ाके की ठंड ने अपने तेवर और ज्यादा तीखे कर लिए। दिन के समय मौसम कई दिनों से काफी सर्द बने रहने के सिलसिले के बीच अब रात के समय बर्फीली और गलन भरी ठंड का एहसास बढ़ गया। सर्दी के मौजूदा सीजन में पहली बार रात का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़का और सबसे ठंडी रात रही। मुरादाबाद में रात का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सर्दी के मौजूदा सीजन में पहली बार रात का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़का। मौसम विभाग की तरफ से रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने की संभावना व्यक्त की गई थी। मंगलवार तड़के से ठंड का एहसास काफी ज्यादा बढ़ गया। तड़के के समय कहीं हल्का और कहीं म...