जयपुर, नवम्बर 7 -- प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है और कई जिलों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सीजन में पहली बार तापमान सिंगल डिजिट में पहुंच गया है। शेखावाटी के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। वहीं नागौर और लूणकरणसर में भी पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में फतेहपुर में तापमान में करीब 5.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। नागौर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री और बीकानेर जिले के लूणकरणसर में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुरुवार का दिन राजस्थान के लिए इस सीजन का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ। पहली बार ऐसा हुआ जब पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.