मेरठ, जनवरी 9 -- रात में पाला, दिन में कोहरे और शीतलहर से मेरठ में सर्दी का सितम जारी है। गुरुवार को मेरठ में सीजन की दूसरी सबसे ठंडी रात दर्ज की गई और पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर तक कोहरा छाया और फिर धूप निकली। हवा की शांत गति के बीच निकली चटक धूप से तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई। हालांकि सर्दी का सितम अभी कम होने की उम्मीद नहीं है। मकर संक्रांति तक मौसम का मिजाज ऐसे ही जारी रहने के आसार हैं। बर्फीली हवाओं के चलते दिन में धूप के बावजूद बड़ी राहत नहीं मिल सकेगी। रात के तापमान में भी और गिरावट के आसार हैं। सुबह के घंटों में मेरठ सहित वेस्ट यूपी में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है, लेकिन कुछ हिस्सों में सुबह से धूप निकल सकती है जबकि अधिकांश हिस्सों में कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मेरठ में दिन-रात के तापमान क्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.