जौनपुर, जनवरी 5 -- जौनपुर, संवाददाता। सीजन का सबसे ठंडा दिन सोमवार साबित हो रहा है। सुबह कोहरा छंटने के बाद बादल छा गए है और बर्फीली पछुआ हवा मद्धिम मद्धिम चल रही है। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह संयोग ही है कि दिसंबर 2025 का अंतिम सोमवार भी सीजन का सबसे ठंडा दिन था। उस दिन भी मौसम आज की तरह ही था। अधिकतम 16 और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस था। आज भी सोमवार को सुबह से घने बादल छाए रहने और पछुआ हवा चलने से भयंकर शीत लहर जारी है। रात भर चली शीत भरी हवा के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि दोपहर बाद हल्की धूप निकलने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 15 जनवरी तक हालात ऐसे ही रहेंगे। साथ में यह भी दावा किया गया है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे मौसम में मजदूर वर्ग और किसानों...