सहारनपुर, जनवरी 12 -- जिले में सोमवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। शीतलहर और कोहरे के प्रकोप से आमजन का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में आई गिरावट के कारण दिनभर कड़ाके की सर्दी का अहसास बना रहा। रविवार को जिले में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके मुकाबले सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह और देर शाम ठंडी हवाओं के चलते सर्दी का असर और तेज हो गया। शीतलहर के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। सुबह के समय घना कोहरा और ठंड की वजह से लोग घरों से निकलने से बचते नजर आए। बाजारों में भी सामान्य द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.