बुलंदशहर, दिसम्बर 30 -- जनपद में मंगलवार को इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। कोहरे से भले ही सुबह के समय कुछ राहत मिली, लेकिन गलन भरी ठंड ने पूरे दिन लोगों को बेहाल कर दिया। न्यूनतम तापमान गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। इससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। ठंड का आलम यह रहा कि बुलंदशहर का मौसम नैनीताल जैसा महसूस हुआ। मंगलवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा। कोहरा न होने के कारण लोगों राहत मिली। जिससे आवागमन में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते लोग कंपकपाते नजर आए। धूप निकलने के बाद भी ठंड का असर कम नहीं हुआ। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए। दिनभर धूप खिली रहने के बावजूद गलन बनी रही, जिससे लोग राहत महसूस नहीं कर सके। सुबह और ...