शामली, जनवरी 7 -- जिले में बुधवार का दिन इस सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा और आसमान से हल्की फुहारें गिरने के कारण ठंड का असर और अधिक बढ़ गया। भीषण ठंड के चलते लोगों के शरीर में दिनभर कंपकंपी बंधी रही और आम जनजीवन प्रभावित नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान मात्र 14 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय घना कोहरा और नमी भरी ठंडी हवाओं के चलते सड़कों पर दृश्यता काफी कम रही, जिससे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की फुहारें गिरती रहीं। ठंड के चलते लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए और बाजारों गांधी चौक, नया बाजार, माजरा रोड, नेहरू मार्किट व सार्वजनिक स्थानों बस स्टें...