सहारनपुर, जनवरी 7 -- बुधवार को इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड और सर्द हवाओं के चलते सुबह से ही लोग घरों में दुबके रहे। गलियों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, वहीं जरूरतमंद लोग ही घरों से बाहर निकलते नजर आए। सुबह के समय ठिठुरन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। हालांकि दोपहर के समय धूप खिलने से कुछ राहत जरूर मिली, जिससे लोगों ने थोड़ी देर के लिए ठंड से सुकून महसूस किया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे एक दिन पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ठंड बढ़ने के कारण बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को खास एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। लोग अलाव, हीटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.