लखनऊ, जून 13 -- मौसम की तीन चरम परिस्थितियों से गुरुवार को शहर के लोग दो-चार हुए। दिन में पारा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो इस सीजन में सर्वाधिक रहा। इसके पूर्व पिछले वर्ष 31 मई को लखनऊ में 45.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। रात का तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन की सबसे गर्म रात रही। वहीं, हीट इंडेक्स 50 डिग्री सेल्सियस के पास रहा। यानी इतनी गर्मी लोगों ने महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक होने की वजह से लखनऊ में हीट वेव की स्थिति रही। रात का तापमान ज्यादा होने से कूलर-पंखे गर्मी से राहत दिलाने में नाकाफी साबित रहे। यहां तक कि ऐसी भी अपनी क्षमता पर काम नहीं कर पा रहे थे। इसके पूर्व पिछले वर्ष 25 मई को 31.3 डिग्री रात का तापमान दर्ज किया गया था। अमौसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.