गोरखपुर, अप्रैल 26 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी में गर्मी अपने शबाब पर है। सूरज दहक रहा है। दिन में चढ़ता पारा लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है। शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। चटक धूप के बीच धूल भरी गर्म हवाएं चलीं। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान हीट इंडेक्स करीब 50 डिग्री सेल्सियस रहा। हीट इंडेक्स के नजरिए से गोरखपुर-बस्ती मंडल शुक्रवार को यलो जोन में रहा। शुक्रवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज गर्म रहा। सुबह से ही धूप के बीच आसमान से बादल गायब रहे। दोपहर में सूरज दहकने लगा। गर्म हवाएं लू के थपेड़े का अहसास करा रही थीं। करीब 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी गर्म हवाएं चलीं। हवा में नमी कम होने से लू का प्रकोप शुरू हो गया। इस समय हवा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.