सिमडेगा, जनवरी 31 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमडेगा में शुक्रवार को स्कूल ट्विनिंग प्रोग्राम का आयोजन विद्यालय की प्राचार्या प्रफुलित लकड़ा के नेतृत्व में किया गया। मौके पर प्राचार्या ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न विद्यालयों के बीच शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं नवाचारात्मक गतिविधियों के माध्यम से अनुभवों का आदान-प्रदान करना तथा विद्यार्थियों में आपसी सहयोग और सीखने की भावना को प्रोत्साहित करना है। मौके पर विद्यालय परिसर में किताब मेला तथा गणित मेला सह टीएलएम प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। किताब मेले में विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक पुस्तकों से अवगत होने का अवसर मिला। वहीं गणित मेले एवं टीएलएम प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए गणितीय मॉडल, चार्ट, प्रोजेक्ट एवं शिक...