कानपुर, फरवरी 8 -- कानपुर। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी लीग चरण के अंतिम मुकाबले में रविवार को यूपी ने चंडीगढ़ पर पांच विकेट से जीत हासिल की। इस तरह से यूपी ने नॉकआउट में अपनी उम्मीद को बरकरार रखा है। स्पिनरों की मददगार ग्रीनपार्क की पिच पर चंडीगढ़ के पहली पारी में 170 रनों के जवाब में यूपी ने 260 रन बनाकर चंडीगढ़ पर 90 रनों की अहम बढ़त हासिल की थी। मैच के तीसरे दिन चंडीगढ़ की दूसरी पारी को 185 रनों पर समेटने के बाद उप्र ने चंडीगढ़ के 96 रनों के लक्ष्य पांच विकेट के नुकसान पर हासिल किया। तीन दिन में मेजबान उप्र और चंडीगढ़ के कुल मिलाकर गिरे 35 विकेट में 25 स्पिनरों की झोली में आए। रविवार को मैच के तीसरे दिन चंडीगढ़ ने चार विकेट पर 78 रनों से आगे खेलना शुरू किया। चंडीगढ़ की ओर से कप्तान आरुष (20) रन पर विजय कुमार का शिकार हुए। देवांश (19) को भी...