गाज़ियाबाद, मार्च 28 -- मोदीनगर। तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में उपजिलाधिकारी डॉ.पूजा गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को सीकरी महामाया देवी मेले के टेंडर छोड़े गए। मेला कल रविवार प्रथम नवरात्र से शुरू होगा। टेंडर प्रक्रिया में नगरपालिका चेयरमैन विनोद वैशाली, ईओ नरेंद्र मोहन मिश्र,तहसीलदार रजत सिंह और आरआई अंकित चौधरी आदि समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी ने बताया कि दुकानों, झूलों, प्रकाश व्यवस्था, प्रसाद व्यवस्था आदि के लिए लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया। मेले में सभी प्रकार की व्यवस्थाओं के आवंटन से लगभग एक करोड़ रुपए प्राप्त होने का अनुमान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.