बिजनौर, अगस्त 3 -- स्योहारा। पुलिस से न्याय की गुहार लगाकर लौट रही एक विवाहिता पर उसके पति ने रास्ते में ठाटजट बस अड्डे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी स्योहारा में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना स्योहारा के गांव हरौली निवासी बबीता पुत्री रामलाल का वर्ष 2017 में राजीव कुमार निवासी कासमाबाद, थाना स्योहारा से प्रेम विवाह हुआ था। शादी के कुछ ही समय बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि राजीव अक्सर शराब के नशे में बबीता के साथ मारपीट करता था और गाली-गलौच करता था। शनिवार को बबीता सीओ धामपुर से शिकायत कर मेट्रो से वापस लौट रही थी। जब ठाटजट बस अड्डे पर उतरी, तभी उसका पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.