बिहारशरीफ, फरवरी 14 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सिलाव प्रखंड के समाजसेवी कृष्णकांत सिंह ने सीओ से एक निजी सिटी बनाए जाने को लेकर जमीन की हो रही खरीद फरोख्त की पूरी जानकारी मांगी है। उन्होंने लोक सूचना अधिकारी सह सीओ के नाम से आवेदन देकर विक्रेताओं और खरीदारों का भी ब्योरा मांगा है। उन्होंने मनरेगा योजना से लगे पौधों की कटाई पर भी आपत्ति जताया है। दिए आवेदन में लिखा है कि पइन भरकर व पेड़ों को काटकर किस योजना के तहत सड़क बनाया जा रहा है। इससे किसानों को परेशानी होगी। खंधा से बारिश का पानी सही से नहीं निकल पाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...