गिरडीह, दिसम्बर 13 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के डोकीडीह पंचायत के गिरनिया गांव निवासी कल्पना देवी ने शुक्रवार को गांडेय अंचलाधिकारी मो हुसैन को आवेदन देकर जमीन को पंजीयन टू में चढ़ाने की मांग की है। आवेदन के माध्यम से कल्पना देवी ने कहा कि मौजा अहरडीह खाता नंबर 45 प्लाट नंबर 8 रकवा 59 डिसमिल जमीन सहित अन्य प्लाट सर्वे खतियान में चूड़ी सिंह और हरिलाल सिंह के नाम से दर्ज है। खतियान के आधार पर दोनों को प्रत्येक प्लाट पर आधा - आधा हक बनता है। हरिलाल सिंह निपुत्र होने से उनकी पुत्री और मेरी मां यमुना देवी उक्त खतियान की वारिस के रुप में स्थापित हुई। यमुना देवी के दो पुत्र और तीन पुत्री हुई। यमुना देवी के वारिसों ने उक्त जमीन की कोई भी खरीद बिक्री नहीं की है और न ही किसी भी प्रकार के दस्तावेजों पर अपना हस्ताक्षर किया है। इन सब के बावज...