चित्रकूट, फरवरी 4 -- चित्रकूट। संवाददाता जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के विरोध में पिछले चार दिन से चल रहा कफन सत्याग्रह खत्म हो गया। एलआईसी तिराहा स्थित शहीद स्मारक परिसर में युवा कफन सत्याग्रह पर बैठे हुए थे। मंगलवार की देर शाम सीओ सिटी अरविंद वर्मा ने पहुंचकर काफी समझाया। इसी बीच युवाओं को किसी के भड़काने पर सीओ से तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में अन्य अधिकारियों ने स्थिति संभाली। युवाओं को अवगत कराया गया कि डीएम की ओर से मुख्यमंत्री को उनकी मांगों से संबंधित ज्ञापन भेजकर अवगत कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.