मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 22 -- कुढ़नी। शीतलहर को देखते हुए राजद के प्रदेश महासचिव बबलू कुशवाहा ने सीओ से अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसको देखते हुए प्रमुख चौक-चौराहों व ब्लॉक गेट पर अलाव की जरूरत है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। सीओ अनिल कुमार संतोषी ने बताया कि शीघ्र ही अलाव की व्यवस्था करा दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...