संभल, मई 2 -- संभल में होली और जुमा को लेकर दिए गए विवादित बयान पर चर्चाओं में आए सीओ अनुज चौधरी को दी गई क्लीन चिट मामले में असंतुष्ट पूर्व आईपीएस अधिकारी और आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर का भी पक्ष लिया जाएगा। इसके लिए एएसपी ने उन्हें पत्र जारी कर तीन दिन के अंदर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। अमिताभ ठाकुर ने 9 अप्रैल को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सीओ अनुज चौधरी सेवा आचरण और वर्दी नियमों का उल्लंघन करते हुए धार्मिक टिप्पणियां करते हैं, जिससे समाज में सांप्रदायिक तनाव फैलता है। होली और जुमा को लेकर दिया गया बयान गैर जिम्मेदाराना और भड़काऊ था। शिकायत में यह भी कहा गया कि जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं रही। जांच अधिकारी एसपी लॉ एंड ऑर्डर मनोज कुमार अवस्थी और एएसपी उत्तरी श्रीशचंद्र ने अनुज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.