मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बिहार राजस्व सेवा संघ के आह्वान पर पिछले दो फरवरी से आहूत सीओ व राजस्व अधिकारियों की राज्यव्यापी हड़ताल गुरुवार शाम समाप्त हो गई है। इसकी जानकारी बिहार राजस्व सेवा संघ के अध्यक्ष आनंद कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने उनके संघ की मांगे मान ली है। उन्होंने हड़ताल समाप्त किए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि शुक्रवार से सभी सीओ व राजस्व अधिकारी अपने काम पर लौट जाएंगे। इससे पहले गुरुवार को कर्मियों ने कलेक्ट्रेट में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...