पाकुड़, अक्टूबर 14 -- पाकुड़। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अंचलाधिकारी अरबिंद बेदिया व नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार शहर के विभिन्न होटलों एवं लॉज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में होटलों के सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, आगंतुकों के रजिस्टरों का संधारण एवं कमरों की स्थिति की सघन जांच की गई। इस दौरान होटल संचालकों को निर्देश दिया गया कि किसी भी आगंतुक का पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज करें तथा सीसीटीवी कैमरे हर समय सुचारू रूप से चालू रखें। अंचलाधिकारी ने कहा कि आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस क्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.