मैनपुरी, दिसम्बर 18 -- मैनपुरी। एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में गुरुवार को एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ यातायात व यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने यातायात पुलिस कर्मियों के साथ जेडएफडी क्रिटिकल प्वाइंटों का निरीक्षण किया। सीओ यातायात दीपशिखा सिंह ने बताया कि दुर्घटनाओं में कमी आ सके, जिसके लिए इन क्रिटिकल प्वाइंटों भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद अग्रिम कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। जिससे शीतकालीन मौसम में कम विजिबिलिटी के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटना की संभावना कम हो। दुकान जा रहे युवक पर जानलेवा हमला करहल। मोहल्ला संघईयान निवासी सचिन कुमार पुत्र धनेश चंद्र ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि बीते दिवस अपने घर से दुकान जा रहा था। तभी रास्त में दो अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और ईंट व बका से जानलेवा हमला कर...