औरैया, जनवरी 8 -- अजीतमल। अजीतमल पुलिस सर्किल में कार्य विभाजन में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने आदेश जारी किया है कि क्षेत्राधिकारी अजीतमल सृष्टि सिंह का मुख्यालय अजीतमल ही रहेगा। पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार गंगवार को अजीतमल सर्किल का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। वे अजीतमल, अयाना और फफूंद थानों का पर्यवेक्षण करेंगे और अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था तथा अन्य सरकारी कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...