रामपुर, दिसम्बर 31 -- रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवानिवृत हुए पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने उपहार भेंट कर एवं फूलमाला पहना कर विदाई दी। बुधवार को सीओ बिलासपुर रहे रविंद्र प्रताप सिंह सेवानिवृत हुए। वह 17 सितंबर 1990 को रिजर्व पुलिस लाइन देवरिया में उपनिरीक्षक के पद पर नियुक्त हुए थे। उन्होंने रामपुर समेत 13 जिलों में कार्य किया। वह 2020 में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए थे। इन्हें 65 नगद पुरस्कार एवं 30 उत्तम प्रविष्टि प्रदान की गई। इसके साथ ही निरीक्षक विजेन्द्र सिंह,जो तीन अगस्त 2005 को रिजर्व पुलिस लाइन गाजियाबाद में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर नियुक्त हुए थे। इन्होंने रामपुर समेत छह जिलों में कार्य किया। एक मार्च 2018 को ...