मैनपुरी, दिसम्बर 31 -- पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने चोरी और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया। मंगलवार की रात सीओ भोगांव ऋषिकांत ने सदर बाजार में व्यापारियों से चर्चा की। कहा कि पुलिस अपनी भूमिका निभाती है, लेकिन सर्दी और कोहरे की रातों में आमजन की भी जिम्मेदारी जरूरी है। ग्राम व नगर की वार्ड सुरक्षा समितियों को सक्रिय रहना होगा तभी अपराध पर असरदार अंकुश लग सकेगा। व्यापारियों ने मांग की कि कुसमरा थाना बनने जा रहा है, लेकिन वर्तमान में 110 गांवों और बड़े कस्बे की सुरक्षा केवल तीन सिपाहियों पर है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कुसमरा में पुलिस बल बढ़ाने की अपील की, जिससे किसी बड़ी घटना को रोका जा सके। व्यापारियों ने पुलिस के सहयोग का आश्वासन भी दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...