सिद्धार्थ, मई 19 -- सिद्धार्थनगर। सीओ सदर मयंक द्विवेदी ने शनिवार को सीओ कार्यालय में व्यवसायियों के साथ सुरक्षा के दृष्टिगत बैठक की। इसमें व्यवसायियों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर व्यापारियों से सुझाव लिया गया। इसके बाद सीओ ने व्यवसायियों को शासन व उच्चाधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें जरूरी सुरक्षा उपायों और दिशा-निर्देशों का पालन करने को निर्देशित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...