श्रावस्ती, नवम्बर 19 -- श्रावस्ती, संवाददाता। क्षेत्राधिकारी ने थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों की जांच की। साथ ही क्षेत्र में सक्रियता बनाए रखने का निर्देश दिया। क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान ने बुधवार को थाना नवीन मॉडर्न का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के सभी अभिलेखों, रजिस्टरों व कार्यालयी अभिलेखों की जांच की। लंबित प्रार्थना पत्रों व विवेचनाधीन मुकदमों के प्रगति की समीक्षा की और संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। थाने में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से उनकी कार्यवाहियों, ड्यूटी प्रबंधन, बीट गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी कर्मचारियों को अनुशासन, पारदर्शिता व संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.