लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- फरधान, संवाददाता l रमजान और होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना फरधान परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी विवेक तिवारी ने की। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान सीओ विवेक तिवारी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं, इसलिए सभी लोग मिलजुल कर शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे ने बताया कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस प्रशासन पूरी त...