छपरा, सितम्बर 24 -- नगरा। प्रखंड क्षेत्र की खैरा पंचायत अंतर्गत हरदी छपरा गांव निवासी 50 वर्षीय चंदेश्वर राम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित नगरा अंचल कार्यालय में उनके परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत चार लाख रुपये की मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया गया। नगरा अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार एवं खैरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनिल सिंह ने संयुक्त रूप से मृतक के पुत्र योगेंद्र राम को यह चेक सौंपा। इस अवसर पर पंचायत के अन्य प्रतिनिधि एवं प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.