चंदौली, दिसम्बर 2 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धीना थाने का मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने अर्धवार्षिक निरीक्षण की। निरीक्षण के दौरान सीओ ने मॉलखाना, शस्त्रागार, भोजनालय, अपराध रजिस्ट्रर का मुआयना की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को हिदायत दी की फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। वही उनकी फरियाद सुनकर मामले की छानबीन न्यायपूर्ण होना चाहिए। पीड़ित व्यक्ति से अच्छा व्यवहार न होने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा रात्रि गश्त के दौरान किसी संदिग्ध के मिलने पर पूछताछ करने के साथ छानबीन होना चाहिए। इस दौरान थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक प्रेम नारायण सिंह, सिपाही राजेंद्र यादव, शिवकुमार आदि पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.