आगरा, फरवरी 13 -- कस्बा सिढपुरा में शुक्रवार को सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ कस्बा में पैदल मार्च किया। इससे पूर्व उन्होंने थाना परिसर में आरक्षियों को ब्रीफ किया। रूट मार्च से पूर्व सीओ ने थाना परिसर में प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों को एकत्रित कर विभागीय कार्य प्रणाली, अनुशासन, कानून व्यवस्था बनाए रखने, जनता से संवाद स्थापित करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखना है। ड्यूटी के दौरान सतर्कता, विनम्र व्यवहार और त्वरित कार्रवाई पुलिस की पहचान होनी चाहिए। इसके बाद पुलिस बल ने कस्बे के मुख्य बाजारों और संवेदनशील स्थलों पर पैदल मार्च किया। रूट मार्च के दौरान लोगों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। इस दौरान थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.