कुशीनगर, जनवरी 26 -- फोटो 25 पीएडी 31 राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाते सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह पडरौना। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर डा. अजय कुमार सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउण्ड में मतदाता शपथ कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारियों को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाये रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण बनाये रखते हुए निष्पक्ष मतदान के लिए शपथ दिलाई। इस क्रम में जनपद के समस्त थानों व कार्यालयों पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन्स जयन्त यादव, प्रतिसार निरीक्षक मनोज कुमार, पीआरओ उपेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.