हरदोई, जनवरी 7 -- हरदोई। जिले में बुधवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें एक सीओ गाली देते नजर आ रहे हैं। फिलहाल आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो 15 सेकेंड का है। इसमें झोपड़ी नुमा मकान के पास महिलाएं और पुरुष बैठे हैं। आसपास कई पुलिस वाले हैं। इसी बीच वहां सीओ पहुंचकर समझाने के दौरान गाली का इस्तेमाल करते हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे का कहना है कि हरदोई पुलिस से संदर्भित एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है, जिसका संज्ञान महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव किसान नेत्री पूनम पंडित ने लिया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जानकारी मिली है। एएसपी को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया...