पिथौरागढ़, अगस्त 3 -- पिथौरागढ़। पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी ने बेरीनाग व गंगोलीहाट थाने का औचक निरीक्षण किया। बीते दिन पुलिस उपाधीक्षक जोशी थाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मालखाना, थाना कार्यालय, शस्त्र, आपदा उपकरण, अभिलेखों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने थाना क्षेत्र में सक्रिय हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की जानकारी भी ली। बाद में जोशी ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान किया। यहां थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी, थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.