अमरोहा, फरवरी 23 -- अमरोहा। सीओ नौगावां सादात अवधभान सिंह भदौरिया ने शनिवार रात थाना अमरोहा देहात का गहन निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने थाने में आने वाले फरियादियों से शालीनतापूर्वक व्यवहार करने की बात कही। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर थाने का त्रैमासिक निरीक्षण करने पहुंचे सीओ ने थाना परिसर, सीसीटीवी कंट्रोल रुम, मालखाना, बैरक, हवालात, कार्यालय, मैस, अभिलेखों आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस रिकॉर्ड के रख-रखाव को लेकर संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। रजिस्टर की प्रविष्टियों पर नजर दौड़ाई। कहा कि थाने आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनका निस्तारण किया जाए। महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें, इस मामले में किसी भी स्तर लापरवाही न बरतें, शासन की प्राथमिकता ...