सिद्धार्थ, अप्रैल 5 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। सिद्धार्थनगर जिले में हुए धान खरीद घोटाले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। सीओ ने पीसीएफ के अधिकारियों को तलब कर जरूरी जानकारी ली, साथ ही उनसे किए गए गलत भुगतान के बाबत जरूरी कागजात की मांग की है। साथ ही कुछ लोगों से बयान भी लिया है। दरअसल सिद्धार्थनगर जिले में वित्तीय वर्ष 2023-24 में हुए धान खरीद घोटाले में पीसीएफ के तत्कालीन जिला प्रबंधक अमित कुमार चौधरी व एकाउंटेंट उमानंद उपाध्याय पर 11 करोड़ रुपये गबन के आरोप में केस दर्ज है। दर्ज केस के साक्ष्य को मिटाने के लिए दोनों कर्मियों ने पीसीएफ कार्यालय में कूट रचित तरीके से चेक वितरण रजिस्टर चोरी कर लिया। इस मामले में भी दोनों पर सिद्धार्थनगर थाने में केस दर्ज है। इसके बाद भुगतान आदि की जानकारी के लिए वर्तमान जिला प्रबंधक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.