दरभंगा, फरवरी 15 -- कुशेश्वरस्थान, संवाद सूत्र। सीओ राकेश सिंह यादव ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें जमीन से संबंधित विवादों को लेकर कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए। सीओ ने बारी-बारी से फरियादियों को अपने कक्ष में बुलाकर सुनवाई शुरू की। सबसे पहले औराही के सुनील कुमार दास एवं राहुल भारद्वाज के मामले की सुनवाई के लिए बुलाया गया। सुनवाई के दौरान सीओ ने कहा कि प्रथम पक्ष को जमीन का पर्चा मिला है। जब तक पर्चा खारिज नहीं होता है तब तक जमीन का मालिकाना हक पर्चाधारी का है। इसी बात को लेकर सीओ और दूसरे पक्ष के राहुल भारद्वाज के बीच तीखी बहस हुई। कुछ देर के लिए वहां का वातावरण तनावपूर्ण हो गया। एसआई नरेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। सीओ श्री यादव ने बताया कि इस घटना की शिकायत डीएम एवं ...